भोपाल, पांच सितम्बर (वार्ता) भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ग्राहकों को मात्र 75 पैसे में एक जीबी डाटा की सुविधा प्रदान करने जा रही है।
मध्यप्रदेश के भोपाल सर्किल के बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक डॉ जी सी पांडे ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूसरे टेलीकॉम की तुलना में यह अब तक का सबसे सस्ता प्लान है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल अपने लैंडलाइन उपभोक्ताओं को मात्र 249 रुपये में अनलिमिटेड ब्राडबैण्ड के साथ मुफ्त कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। इसमें दो जीबी के डाटा तक दो एमबीपीएस की स्पीड और उसके बाद एक एमबीपीएस की स्पीड देगा। साथ ही इस प्लान के तहत रात 09 बजे से सुबह 07 बजे तक किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में कॉलिंग की सुविधा भी है। रविवार को पूरे दिन यह सुविधा रहेगी।
Search This Blog
RECENT POST
सोमवार, 5 सितंबर 2016
बीएसएनएल 75 पैसे में देगा एक जीबी डाटा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें