Pages

Search This Blog

RECENT POST

Recent Posts Widget

शनिवार, 25 जून 2016

इस नंबर के बारे में जानने के बाद गलती से भी नहीं करेंगे किसी टीवी शो को रिकॉर्ड. सालों से टीवी देखने वालों को भी नहीं पता, आखिर क्यों टीवी स्क्रीन पर रिफ्लेक्ट होता है ये नंबर

टीवी स्क्रीन पर दिखने वाली रेंडम नंबर की स्ट्रिप को क्षेत्र के आधार पर चैनल Algorithm के ज़रिये जनरेट करता है. यह नंबर किसी भी शो के वीडियो के बीच में रेंडम तरीके से रिफ्लेक्ट होता रहता है, ताकि इस वीडियो का कोई दूसरा इस्तेमाल या कॉपी न कर पाए.

Source: team-bhp
अगर कोई टीवी के किसी शो या सीरियल के वीडियो को कैमरा या स्क्रीन रिकॉर्डिंग डिवाइस के माध्यम से रिकॉर्ड करता है, तो स्क्रीन पर रिफ्लेक्ट हो रहा नंबर भी उसमें आ जाता है. जिससे इस बात का पता लगाने में आसानी हो जाती है कि किस क्षेत्र में टीवी के सीरियल्स और शो को कॉपी किया गया है.

Source: voicendata
नंबर स्ट्रिप के ज़रिये ही मीडिया कंपनीज़ बेहद आसानी से उस जगह को ट्रैक कर लेती हैं, जहां बैठकर किसी टीवी शो रिकॉर्ड किया गया होता है. इसके बाद उन्हें उस व्यक्ति को ढूंढने में कोई मुश्किल नहीं होती जो पाइरेटिड कंटेट के लिए ज़िम्मेदार होता है.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें