चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो या जॉब का ,आज के दौर में हर कोई औरो से आगे निकलने के लिए तेज दिमाग चाहता है, मगर पर्यावरण और अन्य कारकों के प्रभाव के कारण हमारी स्मरण शक्ति कमज़ोर होती जाती है | आइंस्टाइन चाणक्य आदि कोई विशेष दिमाग लेकर नहीं आये थे, बस उनमें और साधारण मानव में इतना अंतर था कि वे अपने दिमाग को अन्य मनुष्यों से ज्यादा इस्तेमाल करना जानते थे | इसका एक ही कारण था दिमाग तो एकाग्र कर किसी विषय पर लगाने की क्षमता | आदि ये क्षमता हर व्यक्ति तो मिल जाए तो हर कोई , अपने क्षेत्र में सफलता के झंडे गाढ़ सकता है | हम आपको वह क्षमता तो नहीं दे सकते मगर आपको कुछ ऐसे तरीके बता सकते हैं जिनसे आप उस दिशा में अपनी स्मरण शक्ति को बढ़ा सकें |
बढ़ाने के दो मुख्य विकल्प हैं या तो भोजन द्वारा या व्यायाम द्वारा
भोजन द्वारा:-
स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए आवश्यक है उचित आहार और पोषक तत्वों की शरीर में संतुलित प्रचुरता | दिमाग को रीकॉल प्रोसेस के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है,उन पोषक तत्वों को पूरा करने के लिए आप नीचे बताए गए उपाय अपना सकते है |
1. सोया के आटे में फायटोस्ट्रोजेन नामक प्लांट हार्मोन और विटामिन B अच्छी मात्रा में होता है जो दिमाग के लिए बहुत उपयोगी है |
2. लॉफबोरो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में बताया कि सोया से बना आटा डिमेंशिया जैसे रोगों से बचाव में मदद करता है
3. शोधकर्ता एफ हॉजरवस्ट के अनुसार, “अपने अध्ययन में हमने पाया कि बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त संबंधी समस्याओं से जुड़ रहे लोगों के लिए सोया आटे का सेवन काफी फायदेमंद है। फिलहाल हमने यह शोध चूहों पर किया है। यह चबाने में फायदेमंद है लेकिन फ्लूएड के रूप में इसका सेवन कितना फायदेमंद है, इस पर अभी अध्ययन चल ही रहा है।“
4. 10 बादाम रात को पानी में भिगो दें। सुबह छिलके उतारकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लें और अब एक गिलास गर्म दूध में बादाम का पेस्ट घोल कर इसमें 3 चम्मच शहद भी डालें। दूध जब हल्का गर्म हो तब पिएं। यह मिश्रण पीने के बाद दो घंटे तक कुछ न खाएं।
5. ब्राह्मी स्मरण शक्ति बढ़ाने की मशहूर जड़ी-बूटी है। रोज इसका एक चम्मच रस और याददाश्त बेहतर बनाने में मदद करता है।
6. रोज सेब का सेवन करना भी स्मरण शक्ति के लिए बहुत फायदेमंद है
7. एक गाजर और पत्ता गोभी के 10-12 पत्ते काट लें। इस पर हरा धनिया काटकर डाल दें। फिर उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च का पावडर और नीबू का रस मिलाकर खूब चबा-चबाकर खाया करें।
8. भोजन के साथ एक गिलास छाछ भी पिया करें।
Posted by nlparmar
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें