Pages

Search This Blog

RECENT POST

Recent Posts Widget

शनिवार, 18 जून 2016

सपनों से जुड़ी कुछ ख़ास बातें जिन पर ज़रूर ध्यान दें

दुनिया का हर व्यक्ति सपने देखता है कभी अच्छे तो कभी बुरे l हर सपने का अपना एक मतलब होता है l ज़रूरी नही की हर सपना पूरा हो लेकिन अगर इन ख़ास बातों पर ध्यान देंगे तो आपके अच्छे सपने भी हो सकते हैं पुरे l  और बच सकते हैं बुरे सपने के डर से l आइये जानते हैं की कौन से सपने आने पर कौन सी ख़ास बातों का ध्यान रखना चाहिए l


Source
अच्छा सपना देखें तो ये काम ज़रूर करें-

माना जाता है कि अगर अच्छा सपना देखें तो उसके बाद सोना नहीं चाहिए।

अच्छे सपने के बाद उठकर भजन या चिंतन करना चाहिए l

सबसे जरूरी बात यह है की अच्छे सपने किसी को नहीं बताने  चाहिए।

सूरज उगने से कुछ पहले अर्थात ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपने का फल 10 दिनों में सामने आ जाता है।

माना जाता है कि रात के पहले पहर में देखे गए सपने का फल एक साल बाद, दूसरे पहर में देखे सपने का फल 6 महीने बाद आता है। तीसरे पहर में देखे सपने का फल 3 महीने बाद और आखिरी पहर के सपने का फल एक महीने में सामने आता है।

बुरा सपना आए तो –

सबसे पहले तो बुरा सपना आए तो सुबह उठते ही किसी को जरूर बता देना चाहिए।

इसके बाद स्नान कर के शिवजी का ध्यान करते हुए तुलसी के पौधे को पानी देना चाहिए।

पानी देते समय तुलसी के पौधे के सामने अपना सपना कह देना चाहिए।

दिन के सपनों पर ध्यान नहीं देना चाहिए



Posted by nlparmar

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें