Pages

Search This Blog

RECENT POST

Recent Posts Widget

रविवार, 19 जून 2016

अजब गजब : आपके कान में भाषा की सीमा तोड़ेगा ये मशीन

ये एक आम समस्या है कि हम सामने वाले की भाषा नहीं समझते। मानिए कोई इटैलियन में बात कर रहा है लेकिन हमे अंग्रेजी आती है। जाहिर है ऐसे में हमें दिक्कत आती है। वेवर्ली लैब्स ने इस समस्या को खत्म कर ऐसा डिवाइस तैयार किया जो आपको आपकी भाषा में सामने वाले की बात सुनवाएगा।



वेवर्ली लैब्स ने तैयार किया  डिवाइस ‘पायलट’
वेवर्ली लैब्स ने अपने इस शानदार डिवाइस को पायलट नाम दिया है। कंपनी का कहना है कि अभी ये शुरुआत है इसलिए पायलट अभी केवल चार भाषाओं इंग्लिश, स्पैनिश, इटैलियन और फ्रेंच में उपलब्ध है।

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि रियल टाइम में ये छोटा सा डिवाइस सामने वाले शख्स की बात आपके कानों तक पहुंचाएगा। यानि अगर आपके सामने खड़ा इंसान अंग्रेजी में आपका नाम पूछता है तो आप उसी वक्त ये बात स्पैनिश, इटैलियन या फिर फ्रेंच में सुन सकते हैं।


कुछ इस तरह का दिखेगा पायलट

वेवर्ली लैब्स कंपनी का कहना है कि अभी ये शुरुआती डिवाइस है। आने वाले वक्त में मांग के मुताबिक इसमें तमाम भाषाओं को जोड़ा जाएगा। फिलहाल लॉन्च के वक्त पायलट की कीमत बेहद मुनासिब रखी गई है। इसे केवल 129 डॉलर में खरीदा जा सकता है।

साथ ही कंपनी ने इस डिवाइस को बनाते वक्त इसकी डिजायन पर भी बहुत काम किया है। पायलट का डिजायन ऐसा है कि इस आसानी के साथ कान में फिट किया जा सकता है। मछली के आकार का ये डिवाइस देखने में इतना छोटा सा है कि सामने वाले को पता ही नहीं चलेगा कि आपके कान में पायलट फिट है।

नए जामने के इस डिवाइस को वाकई विज्ञान की बड़ी खोज कहा जा सकता है। जिसने बात करते वक्त भाषाओं की सीमाएं तोड़ दी है।



Posted by nlparmar

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें